बदायूं: उझानी में रेलवे रैक के पास धर्मकांटे के चौकीदार ने ट्रक चालक को लाठी-डंडा मारकर किया घायल
Budaun, Budaun | Aug 22, 2026 बदायूं के थाना अलापुर क्षेत्र के ग्राम गुधनी का रहने वाला 50 वर्षीय पप्पू पुत्र शिवलाल ट्रक चालक है। वह उझानी में रेलवे रैक पर ट्रक में मक्का लेकर आया था। वह जब ट्रक के पास खड़ा था तभी धर्मकांटे का चौकीदार उसे ट्रक हटाने की कहने लगा और गाली - गलौच करने लगा । पप्पू ने बताया जब उसने गालियां देने का विरोध किया तो चौकीदार ने उसे लाठी - डंडा मारकर घायल कर दिया।