ऐतिहासिक “थाडल” जातर मेले की अंतिम सांस्कृतिक संध्या
Suneel Pahadi ✍️
ऐतिहासिक “थाडल” जातर मेले की अंतिम सांस्कृतिक संध्या में कलाकारों ने शानदार प्रस्तुतियां देकर समां बांध दिया। लोकगीतों और पहाड़ी संस्कृति की प्रस्तुतियों का दर्शकों ने जमकर आनंद लिया।
मेले में दर्शनार्थियों की भी उमड़ी भारी भीड़, जिससे पूरा मेला परिसर लोगों से गुलजार रहा। लोगों ने मेले में पहुंचकर धार्मिक दर्शन के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आनंद लिया।