एशियन गेम्स कांस्य पदक विजेता अंतरराष्ट्रीय एथलीट सीमा का चंबा पहुंचने पर भव्य स्वागत
चंबा 04 अक्टूबर
एशियन गेम्स में कांस्य पदक जीतकर देश और हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन करने वाली अंतरराष्ट्रीय एथलीट सीमा का चंबा पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया।
एक निजी स्कूल में आयोजित विशेष सम्मान समारोह में स्कूल प्रबंधन और विद्यार्थियों ने सीमा को फूल-मालाएं पहनाकर, स्मृति चिन्ह एवं सम्मान पत्र भेंट कर सम्मानित किया। विद्यार्थियों ने उनकी उपलब्धि को पूरे चंबा जिले के लिए गर्व का क्षण बताया।
इस अवसर पर सीमा ने विद्यार्थियों के साथ अपने खेल जीवन के अनुभव साझा किए। उन्होंने युवाओं को मेहनत, अनुशासन, आत्मविश्वास और लक्ष्य के प्रति समर्पण को सफलता की कुंजी बताया।
सीमा ने कहा कि लगातार प्रयास और कड़ी मेहनत के दम पर कोई भी व्यक्ति अपने लक्ष्य को हासिल कर सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों से खेल और पढ़ाई दोनों क्षेत्रों में पूरी लगन के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।
एशियन गेम्स में कांस्य पदक जीतकर सीमा ने न केवल देश और हिमाचल का गौरव बढ़ाया है, बल्कि चंबा के युवा खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणा की नई मिसाल कायम की है।
TRIBAL LIVE NEWS
The Voice of Tribal
#Seema #AsianGames #BronzeMedalist #Chamba #HimachalPradesh #Athlete #SportsNews #TribalLiveNews #HimachalSports #YouthInspiration
Chamba, Chamba | Oct 4, 2026