डिंडौरी: कोडाझिर गांव में शहपुरा विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने लगाई जन चौपाल, ग्रामीणों की सुनी समस्याएं
डिंडौरी जिले के कोडाझिर गांव में शहपुरा विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने जन चौपाल लगाकर ग्रामीणों की की समस्या सुनी और समस्या के निराकरण को लेकर ग्रामीणों को आश्वासन दिया जिसका वीडियो शनिवार सुबह 10:00 बजे से सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है । दरअसल शहपुरा विधायक ओम प्रकाश धुर्वे ने जन चौपाल लगाई और ग्रामीणों की समस्या सुनते हुए ग्रामीणों को संबोधित किया।