बाढ़: उमानाथ में गंगा कथित खतरे के निशान के करीब पहुंची, शहरी क्षेत्र में बाढ़ का खतरा
Barh, Patna | Sep 6, 2026 बाढ़ के उमानाथ घाट पर गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है और स्थानीय लोगों के अनुसार कथित खतरे के निशान से अब महज छह इंच नीचे पानी पहुंच गया है। घाट की तमाम सीढ़ियां और आश्रय स्थल की रेलिंग पानी में डूब चुकी है। स्थानीय लोगों ने लगभग 4 बजे बताया कि जिस तेजी से जलस्तर बढ़ रहा है, उससे शहरी इलाके में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है और भयभीत हो रहे हैं।