डीग: डीग जिले को मिली बड़ी न्यायिक सौगात, जिला न्यायालय में स्थाई लोक अदालत का हुआ शुभारंभ
Deeg, Bharatpur | Aug 14, 2026 डीग जिले के आमजन को न्याय के क्षेत्र में बड़ी सौगात मिली है। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार जिला न्यायालय डीग में स्थाई लोक अदालत की स्थापना की गई है। जिला एवं सत्र न्यायाधीश हेमराज गौड़ ने शुक्रवार को स्थाई लोक अदालत का कार्यभार संभाल लिया।