मुलताई: डहुआ के किसानों ने खराब हुई फसलों के मुआवजे की मांग को लेकर SDM को सौपा ज्ञापन, कहा- बीमा कंपनी ने नहीं दिया पॉलिसी नंबर
Multai, Betul | Oct 1, 2024 डहुआ के सैकड़ों किसान मंगलवार दोपहर 3 बजे मुलताई पहुंचे और उन्होंने खराब फसलों का मुआवजा मांगा। किसानों ने बताया कि खरीफ की फसल सोयाबीन, धान सब्जी आदि सभी फसले खराब मौसम की वजह से खराब हो गई है। किसानों ने फसलों का सर्वे करा कर फसल बीमा और आर्थिक सहायता राशि दिलवाने की मांग की है। किसान मनोज बारंगे, मोहित कड़वे, सुभाष बारंगे, भरत महाजन आदि शामिल रहे।