मुलताई: मुलताई नागपुर NH 47 पर खरसाली जोड़ के पास ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, बाइक सवार दो लोगों की मौके पर मौत
Multai, Betul | Oct 1, 2024 मुलताई नागपुर NH 47 PAR खरसाली जोड़ के पास आज मंगलवार करीब 4 बजे एक ट्रक ने एक बाइक को टक्कर मार दी है। जिससे बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है की टक्कर मारने के बाद बाइक ट्रक के सामने के पहिए में फस गई और लगभग डेढ़ सौ मीटर दूर तक दोनों के शव घसीट गए। जिससे कि दोनों के शवों के परखच्चे उड़ गए हैं। एक शव अभी भी ट्रक के टायर में फंसा हुआ है।