मुलताई: मुलताई के पांढुर्णा जिले में मिलने की बात पर विवाद, पूर्व विधायक डॉक्टर सुनीलम बोले- किसान संघर्ष समिति करेगी आंदोलन
Multai, Betul | Sep 30, 2024 आज रविवार दोपहर इस मामले में किसान संघर्ष समिति ने आंदोलन की बात कही है। मुलताई के पूर्व विधायक डॉ. सुनीलम ने बताया कि मुलताई का अस्तित्व समाप्त कर पांढुर्णा में विलय किए जाने के खिलाफ और मुलताई को जिला बनाने की मांग को लेकर किसान संघर्ष समिति 1 अक्टूबर को SDM को ज्ञापन सौंपेंगे। उन्होंने बताया कि मुलताई को जिला बनाने को लेकर किसान संघर्ष समिति आंदोलन करेगी।