मुलताई: नगर में 'स्वच्छता ही सेवा' अभियान के तहत मुलताई नगर पालिका ने निकाली स्वच्छता रैली
Multai, Betul | Sep 30, 2024 सोमवार 30 सितंबर को करीब 4 बजे मुलताई नगर में स्वच्छता ही सेवा 2024 अभियान के अंर्तगत स्वच्छता रैली का आयोजन किया गया। जिसमें शासकीय नवीन स्कूल, पीएम श्री कन्या स्कूल, सीएम राइज स्कूल के छात्र छात्र, शिक्षकगण शामिल हुए। यह स्वच्छता रैली नगर पालिका कार्यालय से होकर बजरंग दल चौक, गांधी चौक से थाना रोड होते हुए वापस नगर पालिका कार्यालय पहुंची।