मुलताई: शासकीय महाविद्यालय मुलताई में लोक माता देवी अहिल्याबाई के राष्ट्र निर्माण में योगदान विषय पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ
Multai, Betul | Sep 30, 2024 शासकीय महाविद्यालय मुलताई में सोमवार दोपहर 3 बजे क़रीब लोक माता देवी अहिल्याबाई के राष्ट्र निर्माण में योगदान विषय पर विश्व व्यापी जागरूकता अभियान के अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें प्राचार्य डॉक्टर वर्षा खुराना द्वारा देवी अहिल्याबाई के जीवन पर प्रकाश डाला गया एवं डॉक्टर कल्पना बिसंद्रे, डॉक्टर अभिनीत सरसोदे आदि ने विस्तृत चर्चा की