बिसवां: थानगांव क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में अधेड़ की मौत, शव को गांव के बाहर छोड़कर भाग रहे लोगों को ग्रामीणों ने पकड़ा
Biswan, Sitapur | Apr 13, 2026 थानगांव थाना क्षेत्र के सरैयां गांव में बीती रविवार रात एक अधेड़ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान रामनरायन गौतम (45) पुत्र रामदीन निवासी सरैयां के रूप में हुई है। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग बीती देर रात शव को ट्रैक्टर-ट्रॉली में लादकर गांव के बाहर छोड़कर भागने की कोशिश कर रहे थे, तभी ग्रामीणों ने उन्हें पकड़ लिया।