नवागढ़: खरौद के बजाय दूसरे नगर को रेलवे स्टेशन बनाने के प्रस्ताव के खिलाफ लोगों ने किया विरोध, सांसद और DRM को सौंपा पत्र
जांजगीर-चाम्पा की धार्मिक नगरी खरौद से होकर रेल लाइन गुजरनी है, लेकिन इस दौरान खरौद के बजाय दूसरे नगर को रेलवे स्टेशन बनाने के प्रस्ताव के बाद लोगों ने विरोध किया था।खरौदवासियों ने सांसद, डीआरएम को ज्ञापन सौंपकर उचित पहल कर खरौद के नाम पर रेलवे स्टेशन का नाम रखने की मांग की थी।