इटारसी: इटारसी में शराब दुकानों के पास अवैध गतिविधियों पर एसडीएम की संयुक्त कार्रवाई, दो मामले दर्ज
इटारसी में शराब दुकानों के आसपास चल रही अवैध गतिविधियों पर बुधवार गुरुवार दरमियानी रात प्रशासन ने कार्रवाई की। कलेक्टर के निर्देश पर इटारसी एसडीएम नीलेश कुमार शर्मा ने रात करीब 12.30 बजे तक राजस्व और आबकारी विभाग की टीम के साथ दबिश दी। इस दौरान अवैध ढाबों और गुमटियों पर जांच की गई। टीम ने जबलपुर गेट, खेड़ा, केसला और खेड़ा इटारसी में कारवाई की।