फरीदाबाद: ग्रीनफील्ड इलाके में बाप-बेटे ने बैंक्वेट हॉल संचालक के ऊपर थिनर डालकर लगाई आग
ग्रीनफील्ड कॉलोनी में बैंक्वेट हॉल संचालक के ऊपर थिनर डालकर बाप-बेटे ने आग लगा दी। जानकारी के मुताबिक बैंक्वेट हॉल में कुछ लोग शराब पी रहे थे। पीड़ित ने शराब पीने से रोका तो उन्होंने पीड़ित से झगड़ा कर दिया। इसी दौरान झगड़ा कर रहे खरबंदा नामक व्यक्ति का बेटा मौके पर आया और उसने पीड़ित पर थिनर डाल दिया और खरबंदा ने लाइटर से आग लगा दी।