फरीदाबाद: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य धर्मवीर भड़ाना ने उत्तम नगर की नरकीय हालत को लेकर किया विरोध प्रदर्शन
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य धर्मवीर भड़ाना ने उत्तम नगर की नरकीय हालत को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। वहां पहुंचकर उन्होंने उत्तम नगर के जनता की समस्याएं देखी। धर्मवीर भड़ाना ने बताया कि उत्तम नगर का नाम नरक नगर होना चाहिए, यहाँ की गलियों में सीवर का पानी लबालब भरा हुआ है। साथ ही लोगों के घरों में भी सीवर का पानी घुस जाता है।