फरीदाबाद: फरीदाबाद सूरजकुंड मेले में विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों के लिए भिन्न-भिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का किया आयोजन
37वें सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेला परिसर में अपने हुनर को निखारने के लिए विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों की भिन्न-भिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं प्रतिदिन आयोजित करवाई जा रही हैं। इसी क्रम में मेले में रविवार को विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों की चित्रकला व क्ले प्रतियोगिताएं आयोजित करवाई गईं।