फरीदाबाद: मुजेसर इलाके में वर्कशॉप में काम करते समय प्रेस मशीन से कटा युवक का हांथ बीके अस्पताल से दिल्ली किया गया रेफर।
फरीदाबाद के मुजेसर इलाके में एक युवक का हाथ प्रेस मशीन चलाते समय कट गया। जिसे आनंदपाल में बादशाह खान सिविल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। लेकिन डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए दिल्ली के ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। युवक के मुताबिक वह 4 दिन पहले ही काम करने के लिए वर्कशॉप में गया था उसे प्रेस मशीन चलानी नहीं आती थी ।