Hamirpur Times News में खबर छपते ही जागा विद्युत विभाग, 16 दिन बाद बेरी के क्योटरा मोहल्ले में बहाल हुई बिजली
क्षेत्र के बेरी गांव में क्योटरा मोहल्ले में 16 दिन बाद भी विद्युत आपूर्ति न होने पर हमीरपुर टाइम्स में खबर प्रकाशित होने के बाद नींद से जागा विधहुत विभाग, विद्युत विभाग ने आनन फानन विद्युत पोल गाड़कर आपूर्ति शुरू कराई .
विकासखंड क्षेत्र में बीते दिनों आयी तेज आंधी व तूफान के कारण बेरी गांव के क्योटरा मोहल्ले में 16 दिन से विद्युत सप्लाई न होने से गांव में पेयजल व गर्मी उमस से ग्रामीण जूझ रहे थे वही कई बार शिकायत करने के बाद भी विद्युत आपूर्ति शुरू नहीं कराई गई, बृहस्पतिवार को खबर हमीरपुर टाइम्स में प्रकाशित होने के बाद विद्युत विभाग नींद से जागा और गांव में टूटे पड़े विद्युत पोलों को हटाकर नए विद्युत पोल गाड़कर तार खींचकर आपूर्ति शुरू कराई, वही बेरी गांव के ग्रामीणों ने हमीरपुर टाइम्स का धन्यवाद किया.