ढीमरखेड़ा: पिपरिया गांव के पास मवेशी बना हादसे का कारण, सरिया से भरा ट्रक पलटा, चालक केबिन में फंसा
कटनी जिले के ढीमरखेडा थाना क्षेत्र के पिपरिया गांव के पास देर रात एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया, जिसने इलाके में हड़कंप मचा दिया प्राप्त जानकारी के अनुसार, लोहे की सरिया से भरा एक ट्रक विलायत कला की ओर से आ रहा था। जैसे ही ट्रक पिपरिया के पास पहुंचा, अचानक सड़क पर एक गाय आ गई।