जहानाबाद: जहानाबाद स्टेशन पर ट्रेन पर चढ़ने के दौरान एक महिला गिरकर हुई घायल, अस्पताल में भर्ती
गुरुवार की दोपहर लगभग 3:00 बजे जहानाबाद स्टेशन पर ट्रेन चढ़ने के दौरान एक वृद्ध महिला गिरकर जख्मी हो गई। जिसके बाद तुरंत उन्हें सदर अस्पताल लाया गया। डॉक्टर की देखरेख में महिला का इलाज जारी है। परिजनों ने बताया कि महिला घोसी बाजार की रहने वाली पार्वती देवी है। गया जाने के लिए ट्रेन चढ़ रहीं थीं इसी बीच ट्रेन से किसी तरह अनियंत्रित होकर गिर गई।