जहानाबाद: शहर के स्टेशन के पास निजी हॉल में जिला स्वास्थ्य विभाग ने कालाजार बीमारी पर एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया
शहर के स्टेशन के समीप एक निजी हॉल में कालाजार रोग से बचाव को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गुरुवार की दोपहर 2 बजे आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिले के सिविल सर्जन मौजूद रहे। जिन्होंने बताया कि कालाजार फिर से पांव नहीं पसारे, इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट है अभी हमारे जिले में बस इस बीमारी के एक ही केस हैं। जिसपर हमलोग काम कर रहे।