सलैया थाना क्षेत्र के राजा बिगहा तालाब पर उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ पर्व श्रद्धा से संपन्न हुआ। घाट को गुब्बारों, फूलों और रोशनी से सजाया गया था। बड़ी संख्या में व्रतियों ने तालाब के जल में खड़े होकर पूजा की। आदर्श युवा क्लब ने व्यवस्था संभाली। श्रद्धालुओं ने सूर्य देव से सुख समृद्धि की कामना की।
#ChhathPuja #RajaBigha #Salaiya #Aurangabad #ChhathMahaparv #RisingSun #Arghya #ChhathGhat #AdarshYuvaClub #Bihar