चूरू: चांदनी चौक में आयोजित भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण के जन्म पर श्रद्धालु झूमे
Churu, Churu | Nov 7, 2024 श्रीमद् भागवत कथा के चौथे दिन गुरुवार को शाम 5 बजे भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ तो पूरा पंडाल जयकारों से गूंजने लगा। कथा वाचक साध्वी करुणागिरी ने कहा जब अत्याचारी कंस के पापों से धरती डोलने लगी, तो भगवान कृष्ण को अवतरित होना पडा। साध्वी करुणागिरी ने कहा कि जब-जब धरती पर धर्म की हानि होती है, तब-तब भगवान धरती पर अवतरित होते हैं।