चूरू: इंडस्ट्रीज एरिया के पास निजी बस ने सड़क किनारे खड़े मां-बेटे को मारी टक्कर, 65 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल
Churu, Churu | Nov 7, 2024 चूरू शहर के इंडस्ट्रीज एरिया के पास गुरुवार को निजी बस ने बाइक पर सड़क किनारे खड़े मां-बेटे को टक्कर मार दी। हादसे में 65 वर्षीय मां गंभीर घायल हो गई जबकि बेटे के मामूली चोट आई। अस्पताल में 65 वर्षीय महिला की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक ईलाज के बाद हायर सेंटर रैफर किया गया है।