अर्की: चम्यावल पंचायत के व्यक्ति की खेतों में पानी लगाते समय करंट लगने से हुई मौत, अर्की थाने में मामला दर्ज
Arki, Solan | Mar 23, 2024 अर्की के चम्यावल पंचायत के सुझाईला में विगत रात एक व्यक्ति की बिजली की तारों से करंट लगने से मौत हो गई। शनिवार को शिकायतकर्ता चम्यावल निवासी नगीन चन्द ने अपनी शिकायत में कहा कि शुक्रवार रात को वीरेंद्र कुमार खेतों में पानी लगाने गया था। इस दौरान साथ लगते खेत में जीतराम ने लगाई गई तार में बिजली का करंट छोड़ा हुआ था,जिसकी चपेट में आने से वीरेंद्र की मौत हो गई।