अर्की: अर्की में राज्य पेंशनर्स कल्याण संगठन अर्की इकाई की आज हुई बैठक, कई मुद्दों पर हुई विस्तार से चर्चा
Arki, Solan | Mar 19, 2024 राज्य पैन्शनर्ज कल्याण संगठन अर्की इकाई की बैठक मंगलवार को अर्की के एक निजी होटल में प्रधान कृष्ण सिंह चौहान की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। महासचिव राजेंद्र कुमार ने बताया कि बैठक में छठे वेतनमान के एरियर को दिए जाने पर सरकार का आभार व्यक्त किया। वहीं 1जनवरी 2016 के बाद सेवानिवृत्त हुए पैन्शनरों का कहना है कि उनके लिए यह आदेश त्रुटिपूर्ण है व इस पर गौर करे।