अर्की: धुन्धन में आज विश्व जल दिवस पर लोगों ने निकाली जल यात्रा, पानी के महत्व पर किया जागरूक
Arki, Solan | Mar 22, 2024 अर्की के धुन्धन गांव में आज शुक्रवार को अम्बुजा सीमेंट फाउंडेशन द्वारा विश्व जल दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में धुन्धन,सरयांज और भराड़ीघाट की स्वयं सहायता समूह की महिलाएं उपस्थित रही। इस मौके पर महिलाओं एवं जलागम समितियों द्वारा जल यात्रा निकाली गई। एसीएफ के कार्यक्रम प्रबंधक भूपेंद्र गांधी ने लोगों को पानी के महत्व की विस्तार से जानकारी दी।