चाम्पा थाना क्षेत्र के हथनेवरा गांव में NH-49 पर कार बेकाबू हो गई और सड़क किनारे 20 फीट गहरे गड्ढे में गिर गई। हादसे में कार चला रहे व्यक्ति को चोट आई है और कार भी क्षतिग्रस्त हुई है। घायल कार चालक को चाम्पा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल, घायल की पहचान नहीं हुई है।