मांडर: सोसई आश्रम में 45 फीट ऊंचे रावण का दहन
Mandar, Ranchi | Oct 20, 2026 मांडर। विजयादशमी के अवसर पर सोसई आश्रम स्थित शिव मंदिर प्रांगण में 45 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला परिषद सदस्य आशुतोष तिवारी और मांडर थाना प्रभारी मनोज करमाली ने संयुक्त रूप से किया। रावण दहन देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण और श्रद्धालु जुटे। जय श्रीराम के जयघोष के बीच कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ...