लोहरदगा: उपायुक्त ने मुखियाओं के साथ की वर्चुअल बैठक, सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन पर दिया ज़ोर
लोहरदगा उपायुक्त डॉ. ताराचंद ने सोमवार की शाम लगभग 3:30 बजे ‘पंचायत कर गोईठ’ कार्यक्रम के तहत जिले के विभिन्न पंचायतों के मुखियाओं से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संवाद किया। इस बैठक में मुखियाओं ने अपने-अपने क्षेत्रों में संचालित सरकारी योजनाओं की अद्यतन स्थिति से उपायुक्त को अवगत कराया।