लोहरदगा: भक्सो हर्रा टोली के पास पत्थर खदान में शुक्रवार से लापता युवक का शव मिला, हत्या की आशंका
सदर थाना क्षेत्र के भक्सो हर्रा टोली के समीप स्थित पत्थर खदान से 28 वर्षीय युवक का शव बरामद किया गया है। स्थानीय ग्रामीणों ने शव होने की सूचना सदर थाना पुलिस को दी थी, इसके पश्चात सदर थाना पुलिस ने शव को कब्ज़े में लेते हुए सदर अस्पताल भेज दिया, परंतु शव के गले-सड़े स्थिति को देखते हुए उसे पोस्टमार्टम के लिए सोमवार दोपहर 1:30 रांची रेफर कर दिया गया है।