लोहरदगा: कोकर के पास सड़क दुर्घटना में बाइक सवार घायल, सदर अस्पताल में भर्ती
कुडू थाना क्षेत्र के कोकर के समीप अनियंत्रित बाइक से गिर कर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है,जहां उनकी स्थिति स्थिर बनी हुई है।रविवार देव शाम 8:30 बजे जानकारी अनुसार बगडू थाना क्षेत्र के तेतरडांर निवासी महावीर उरांव का पुत्र गणेश उरांव देर शाम एक दोस्त के साथ घर लौट रहा था इसी क्रम में घटना हुआ।