लोहरदगा: लोहरदगा समाहरणालय मैदान में सफाईकर्मियों की बैठक, 9 जुलाई को लोहरदगा नगर परिषद क्षेत्र में कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे
लोहरदगा समाहरणालय मैदान में सोमवार की शाम लगभग 3 बजे लोहरदगा नगर परिषद के सफाईकर्मियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता महेश कुमार सिंह ने की। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि नगर परिषद क्षेत्र के सभी सफाईकर्मी 9 जुलाई 2025 को कार्य बहिष्कार कर हड़ताल पर रहेंगे।