लोहरदगा: लोहरदगा कृषि विभाग ने तिगरा समेत तीन पंचायतों में किसानों को OTP से मक्का, उड़द और मड़ुआ बीज दिया
जिला कृषि विभाग के तत्वावधान में सोमवार शाम 3:15 बजे सदर प्रखंड अंतर्गत तिगरा पंचायत में बिरसा फसल विस्तार योजना के अंतर्गत बीज वितरण किया गया। जिसमें तिगरा के साथ-साथ मन्हों और भटखिजरी पंचायत के लाभुक किसानों को मक्का, उड़द और मड़ुआ बीज उपलब्ध कराए गए। बीज वितरण की प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी बनाने हेतु विभाग द्वारा OTP आधारित वितरण प्रणाली अपनाई गई।