अटेली: भाजपा जिलाध्यक्ष ने बूथ संगठन पर दिया जोर, मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम साथ सुना
भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. यतेंद्र राव ने अटेली विधानसभा के भोजावास मंडल में बूथ नंबर 90 पर प्रधानमंत्री मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम को कार्यकर्ताओं के साथ सुना। उन्होंने बूथ समितियों की मजबूती और 10-10 युवा व महिला कार्यकर्ताओं की तैनाती का लक्ष्य जताया।