पंचकूला: मौली चौकी पुलिस के द्वारा अवैध देसी कट्टे के साथ दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, वारदात को अंजाम देना था मकसद
मौली चौकी पुलिस के द्वारा बागवाली फ्लाई ओवर के पास से दो आरोपियों को अवैध देसी कट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। मौली चौकी इंचार्ज तजिंदर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति अवैध देसी कट्टा सप्लाई करने आ रहा है और छापेमारी कर मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया आरोपियों का मकसद वारदात को अंजाम देना था।