पंचकूला: सेक्टर एक जिला सचिवालय के बाहर 29 वें दिन भी दी रेवेन्यू पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन का धरना प्रदर्शन रहा जारी
पंचकूला के सेक्टर एक जिला सचिवालय के बाहर दी रेवेन्यू पटवार एवं कानूगो एसोसिएशन 29 दिनों से लगातार हड़ताल पर है। पिछले दिनों एसीएस हरियाणा सरकार से हुई वार्ता विफल रही। जिला अध्यक्ष भाग सिंह राणा ने बताया कि 2 फरवरी को फिर से वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से रेवेन्यू फैक्ट्री के साथ प्रतिनिधिमंडल की बैठक होगी। उनकी मांग है कि वर्ष 2016 से पे स्केल दिया जाए ।