पंचकूला: सेक्टर-16 में शोरूम की दूसरी मंजिल पर लगी भीषण आग, लाखों का हुआ नुकसान
पंचकूला के सेक्टर 16 अग्रवाल भवन के पीछे शोरूम की दूसरी मंजिल में आग लग गई जिसके कारण लाखों का सामान जलकर राख हो गया।फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को मौके पर बुलाया गया और आग पर काबू पाया गया।शोरूम के दूसरे फ्लोर पर आग लगी बताया जा रहा है कि दूसरे फ्लोर में एक ऑफिस था जिसमें सामान रखा था जोकि आग लगने से जल कर राख हो गया।अभी तक आग के कारणों का पता नहीं चल पाया है