प्रयागराज: RO/ARO परीक्षा की तिथि घोषित होने पर प्रतियोगी छात्रों ने चंद्रशेखर आजाद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर खेली फूलों की होली
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने एक ही पाली में परीक्षा कराने की तिथि की घोषणा की तो प्रतियोगी छात्रों में खुशी की लहर दौड़ गई, छात्रों की खुशी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि,आज बृहस्पतिवार को करीब 5:00 बजे के आसपास प्रतियोगी छात्रों ने अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जमकर फूलों की होली खेली है।