निज़ामाबाद: अरुण कुमार मिश्रा के नेतृत्व में निजामाबाद के समग्र विकास को लेकर अनिश्चितकालीन धरना दूसरे दिन भी जारी रहा
आजमगढ़ जनपद के ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक नगरी निजामाबाद के समग्र विकास की मांग को लेकर अरुण कुमार मिश्र के नेतृत्व में शेरपुर तिराहा स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के निकट आज मंगलवार के दिन सुबह 11 बजे दूसरे दिन भी अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन जारी रहा धरने में क्षेत्र के विभिन्न गांवों और कस्बों से बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर समर्थन व्यक्त किया ।