मरवन: करजा थाना क्षेत्र के मकदुमपुर कोदरिया निवासी 38 वर्षीय युवक की इलाज के दौरान मौत
करजा थाना क्षेत्र के मकदुमपुर कोदरिया निवासी 38 वर्षीय युवक की इलाज के दौरान एसकेएमसीएच में मौत हो गई। करजा पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा स्वजनों को सौंप दिया। युवक की पहचान मकदुमपुर कोदरिया निवासी अशर्फी चौहान के 38 वर्षीय पुत्र जय लाल चौहान के रूप में हुई । बताया गया कि युवक काफी दिनों से लीवर की बीमारी से ग्रस्त था।