गुन्नौर: कस्बा रजपुरा निवासी महिला ने बच्चों के विवाद के चलते युवक पर मारपीट करने का आरोप लगाया
रजपुरा थाना क्षेत्र के कस्बा रजपुरा निवासी शरमीन पत्नी नईम ने बुधवार दोपहर करीब 2 बजे पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बच्चों के विवाद के चलते पड़ोस में रहने वाले कय्यूम ने मारपीट की है। पीड़ित महिला ने पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।