सोनभद्र बंशी सुर्यपुर: कुर्मी बिघा गांव में बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए सामुदायिक किचन की शुरुआत की गई
कुर्मी बिघा गांव में बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए जिला प्रशासन के द्वारा सामुदायिक किचन की शुरुआत की गई है। क्षेत्र में आई बाढ़ से बेघर हुए लोग जिला प्रशासन के द्वारा उपलब्ध करवाई गई सामुदायिक किचन में पहुंचकर भोजन कर रहे हैं। व्यवस्थापक पंचायत रोजगार सेवक राजीव कुमार ने शनिवार को शाम 4: 00बजे बताया कि बाढ़ पीड़ितों के लिए निशुल्क भोजन की व्यवस्था की गई है।