फरीदाबाद: फरीदाबाद में आचार संहिता का उल्लंघन करने पर भाजपा व इनेलो के लोकसभा प्रत्याशियों के खिलाफ केस दर्ज
फरीदाबाद में चुनाव लड़ रहे भाजपा प्रत्याशी कृष्ण पाल गुर्जर और इनेलो प्रत्याशी सुनील तेवतिया के खिलाफ चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन पर केस दर्ज किया गया है। इन पर अनाधिकृत तौर पर मकानों, खंबो, वाहनों और सड़कों पर राजनीतिक पोस्टर, होल्डिंग व विज्ञापन करने का आरोप है। चुनाव आयोग द्वारा नोटिस जारी करने पर कोई जवाब नहीं दिए जाने के बाद केस दर्ज किया गया है।