फरीदाबाद: क्राइम ब्रांच ऊंचागाँव टीम ने वाहन चोरी करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार
थाना मुजेसर के मोटरसाइकिल चोरी के मुकदमें में प्रोडक्शन पर लेकर मोटरसाइकिल को गुरुग्राम सेक्टर-14 से बरामद किया गया है। आरोपी ने मोटरसाइकिल को थाना मुजेसर के एरिया में से चोरी किया है। आरोपी पर पूर्व में फरीदाबाद के डबुआ और मुजेसर में वाहन चोरी के 2 मुकदमें तथा गुरुग्राम के सेक्टर-65 व14 में 2 मुकदमें दर्ज है।