फरीदाबाद: कोतवाली पीपी नंबर दो पुलिस ने शराब तस्करी करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार
आरोपी सागर को पुलिस टीम ने गस्त के दौरान गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना से 2/3 एनआईटी चौक से काबू किया है। आरोपी की तलाशी लेने पर आरोपी से 52 पव्वा मस्ताना देसी शराब बरामद हुई है। आरोपी के खिलाफ थाना कोतवाली में अवैध शराब तस्करी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को पूछताछ के बाद आज अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया हैl