फरीदाबाद: क्राइम ब्रांच सेक्टर-56 की टीम ने तिगांव रोड अम्बेडकर चौक बल्लबगढ़ के पास से देसी कट्टे के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार
अपराध शाखा टीम ने आरोपी रफीक उर्फ कन्नी को अपने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना से तिगांव रोड अम्बेडकर चौक बल्लबगढ़ के पास से काबू किया है। आरोपी की तलाशी लेने पर आरोपी से देशी कट्टा व जिंदा रोंद बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ थाना शहर बल्लबगढ़ में अवैध हथियार रखने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है।