सैदपुर: बेलसडी में अपने ही ससुर और साले को गोली मारने वाला दामाद मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
बेलसड़ी गांव में चार दिन पहले हुए गोलीकांड के मामले में मुख्य आरोपित कुंदन सिंह उर्फ विशाल सिंह को करंडा और नंदगंज पुलिस की संयुक्त टीम ने मुठभेड़ के बाद घायल अवस्था में गिरफ्तार किया है। उसके पास से देशी तमंचा, कारतूस, बाइक इत्यादि बरामद की गई है। मुठभेड़ में घायल होने के चलते आरोपित को उपचार के लिए तत्काल करंडा सीएचसी ले जाया गया।