पलासी: पकरी गांव में सांप के काटने से एक व्यक्ति की इलाज के दौरान हुई मौत परिजनों का रो -रो कर बुरा हाल
Palasi, Araria | Aug 13, 2024 पलासी थाना क्षेत्र के पकड़ी गांव में घरेलू कार्य करने के दौरान एक व्यक्ति को सांप ने काट लिया जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी परिजनों के सहयोग से उसे इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर अररिया रेफर कर दिया गया. अररिया सदर अस्पताल में इलाज के दौरान राजेंद्र मंडल की मौत हो गई है.